हाईवे पेट्रोलिंग वाहन सुविधा युक्त बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में किया रवाना।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले को सौगात के रूप में मिली दो नई हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूजा पाठ करके क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अत्यधिक सड़क दुर्घटना जन्य क्षेत्र वाले सड़क न्यूनतम 15 किलोमीटर अधिकतम 25 किलोमीटर का सड़क जिसके लिए जिले को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों 14 सितम्बर दो नई हाईवे पेट्रोलिंग वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई थी।जो बलरामपुर पहुंचने के बाद उसे आज हमारे द्वारा क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया गया जो पहला वाहन राजपुर से शंकरगढ़ रोड कमारी से डीपाडीह कला के लिए होगी वहीं दूसरी वाहन राजपुर रोड़ में दलधोवा घाट से औराझरिया तातापानी रामानुजगज के लिए होगी। पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे इन क्षेत्र में कार्यरत रहेंगे ताकि हाईवे में होने वाले घटना दुर्घटनाओं में तत्कालीन के द्वारा मदद की जा सकेगी और समय पर लोगों को सहयोग मिल जाएगी। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि वाहन विभिन्न उपकरणों से लैस है। जिसमें सेफ्टी कोण, रेड बैटन लाइट, रिफ्लेक्टिव टेप,कॉशन टेप, वेरीकैट एस,वार्निंग लाइट, टूल किट, रोप, अग्निशमन, फोल्डेबल स्ट्रक्चर, फर्स्ट एड बॉक्स ,डिजिटल कैमरा ,वुड कटर, रेनकोट ,एलईडी लाइट, ग्राफिक्स ,जीपीएस व्हीकल ट्रैकिंग ,मोबाइल सिम से लैस पेट्रोलिंग वाहन को कार्यक्षेत्र के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कभी घटना दुर्घटना हो तो हाईवे वाहन पेट्रोलिंग या बलरामपुर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर सकते हैं जिससे मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम पहुंचकर उनकी मदद कर सकेगी उन्होंने हाईवे पेट्रोलिंग टीम मोबाइल संख्या 94791 92476 दूसरे वाहन की संख्या 94791 92477 पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। इस वाहन में एक वाहन चालक के साथ प्रधान आरक्षक एक आरक्षक बल की तैनाती की गई है जो 24 घंटे सातों दिन कार्य में तैनात रहेंगे ताकि लोगों को समय पर सहयोग मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा की हाईवे पेट्रोलिंग वाहन एक्सीडेंट रोकने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण करने में काफी कारगर साबित होगा।

Categorized in: