अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला में रहने वाले शिक्षक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। घटना से स्वजन में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, नमनाकला में पावर हाउस के पास रहने वाले शिक्षक अशोक कुमार जायसवाल 61 वर्ष, सोमवार को रोजाना की भांति अपनी पत्नि के साथ सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक में निकले थे। रास्ते में पत्नि से सामान्य बातचीत करते हुए 6.15 बजे के लगभग वापस घर पहुंचे, और उनकी पत्नि घर के साफ-सफाई में भिड़ गई। घर में झाड़ू लगाने के बाद पत्नि कचरा फेंकने के लिए बाहर गई, तब तक शिक्षक पति की स्थिति सामान्य थी। कुछ देर के बाद कचरा फेंककर जब वह घर के अंदर पहुंची, तो उसके पति का शव निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे से पर लटक रहा था, जिसे देख उसके होश उड़ गये। हल्ला मचाने पर मौके पर पुत्र सहित अन्य लोग पहुंचे और शव को फांसी के फंदा से उतारे, लेकिन उनकी सांस थम गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची और शिक्षक के स्थिर शरीर को मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल रवाना किया। बताया जा रहा है कि मृत शिक्षक के द्वारा अपने घर के बगल में ही नये मकान का निर्माण करवाया जा रहा है, जो डोर लेबल तक पहुंच गया है। इसका ढलाई करने के लिये मजदूर, मिस्त्री आने वाले थे। इनके द्वारा खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया गया, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बहरहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: