अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है।

खनि अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 03 जून को खनिज अमला द्वारा सीतापुर तहसील अतंर्गत ग्राम केसलाघाट, मंगरेलगढ़, बिठुआ, लमगांव, ढेलसरा, राधापुर, प्रतापगढ़ क्षेत्र में खनिज परिवहन करते वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान स्वराज सोल्ड ट्रैक्टर वाहन चालक राकेश कुमार सतनामी वाहन मालिक इमामुदिन खान, सीजी 15 एई 3770 वाहन चालक मालिक खिलावन, सीजी 14 ई 1555 वाहन चालक अमन खलखो, वाहन मालिक विजय कुमार, सीजी 15 डीयू 9515 वाहन चालक असीम, वाहन मालिक गुड्डू तिग्गा, महेन्द्रा सोल्ड ट्रेक्टर चालक उमीद कुमार, वाहन मालिक कन्हैयालाल यादव, मैसी 246 सोल्ड ट्रैक्टर वाहन चालक/मालिक कोमल सिंह, मैसी 5245 सोल्ड ट्रैक्टर लाल वाहन चालक पुष्प राज सिंह, वाहन मालिक जगेश्वर सिंह, महेन्द्रा लाल सोल्ड ट्रैक्टर वाहन चालक रिपेल माझी, वाहन मालिक आशीष खेस, जॉन डीयर ट्रेक्टर सोल्ड वाहन चालक प्रदीप मिंज, वाहन मालिक नईम अंसारी द्वारा बिना अभिवहन पास खनिजों का परिवहन करते पाए गए। वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर थाना सीतापुर की अभिरक्षा में अग्रिम आदेश तक रखा गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) एवं एमएमडीआर की धारा 21(5) एवं 23 के तहत् कार्रवाई प्रस्तावित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि, अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Categorized in: