बिहारपुर:- प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा और नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल ने चाँदनी बिहारपुर क्षेत्र के जनसंघ व भाजपा के सबसे पुराने नेता बैजनाथ पाठक के निवास में जाकर साल श्रीफल देकर समान किया साथ ही पूर्व गृहमंत्री ओर जिलाध्यक्ष ने आशीर्वाद प्राप्त कर भाजपा मंडल बिहारपुर के प्रथम मण्डल कार्यसमिति बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा मण्डल बिहारपुर में कार्यक्रम शुभारंभ करने से पहले भारत माता और पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।


पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा मंडल बिहारपुर के नए पदाधिकारियों, को, शुभकामनाएँ दी साथ ही कहा कि बिहारपुर को पहले काला पानी के नाम से जाना जाता था आज बिहारपुर में जो विकास हुआ है वह भाजपा सरकार की देन, है उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा, कि बिहारपुर में भाजपा सरकार ने बहुत सारे महत्वपूर्ण विकास किए हैं जैसे कि बिहार पुर में कॉलेज, की स्वीकृति हो, समुदायिक हास्पिटल की स्वीकृति हो, बिहारपुर में बिजली सब स्टेशन की स्वीकृति कि बात हो आदि सभी कार्य को सुचारू रूप से भाजपा सरकार ने काम किया साथ ही प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सबसे लम्बी सड़क भी बनवाने का काम भी बिहारपुर में भाजपा सरकार ने ही किया गृहमंत्री ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुटता के साथ काम करें पूर्व गृहमंत्री ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए हमला बोला कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ ठगने का काम कर रही है कांग्रेस आज तक ढाई वर्ष हो गया एक भी अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है आज युवा किसान, बुजुर्ग, मजदूर आदि सभी लोग दर दर की ठोकर खा रहे हैं और परेशान है ।


भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में चांदनी, क्षेत्र, के प्रसिद्ध धर्मिक स्थल माँ गढवतीया देवी जी का जयकारा लगाते हुए कार्यक्रम को संबोधित करना प्रारंभ किया जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारीओ को शुभकामनाएँ दिए साथ ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भरते हुए कहा कि ढाई साल के बाद विधानसभा चुनाव होना हैं और हम सबको अभी से ही कमर कस के तैयार रहना पड़ेगा और प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्यकर्ता खड़ा करना पड़ेगा और आगे जिलाध्यक्ष सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा मंडल बिहारपुर कार्यसमिति का टीम, युवाओं, का, टीम, है, जिस प्रकार से बिहार पुर मंडल भाजपा का गढ़ माना जाता है हमें उम्मीद है, कि, आगे भी, इस से ज्यादा काम करेंगे साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सब भाजपा के सिपाही है हम सब का काम भाजपा को और मजबूत करना है ।

Categorized in: