रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने खुद ऐलान करते हुए कहा कि आज यानी 29 अप्रैल को दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होंगे।

छात्रों के इंतजार की घड़ी हुई समाप्त
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम आज अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर से लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो पिछले काफी समय से अपने परिणामों का इंतज़ार कर रहे थे।

माशिम की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है। आपको बता दें की आप अपना रिजल्ट CGBSE 10th-12 Result 2026 Link सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Categorized in: