प्रेमनगर(पप्पू यादव)- जिले के विकासखण्ड प्रेमनगर के कुछ ग्रामों में क्रेडा विभाग से सौर पैनल के माध्यम से विस्तार किया गया था लेकिन देख-रेख के अभाव में ग्रामीण आज भी अँधेरे से दूरी नही बना पाए रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरिहर पुर एवं रामेश्वर नगर का विस्तार क्रेडा विभाग के द्वारा किया गया है लेकिन कई सब स्टेशन खराब पड़े हुवे हैं 11 बजे रात तक केवल रोशनी रहता है इसके बाद ग्रामीणों को फिर अँधेरा से रात गुजारना पड़ता है जबकि इस पूरे क्षेत्र में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की जनसंख्या के साथ आदिवासियों की जन संख्या बाहुल्यता है सौर पैनल की यह स्थिति देख-रेख के अभाव में हो रहा है जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का कहना है क्रेडा विभाग की यह लापरवाही है अपना तार खंभा वापस ले जाए और शासन से मांग कर रहे हैं कि हम लोग को राजीव गांधी विधुत विस्तार के माध्यम से हमारे ग्रामीण अंचल में विस्तार किया जाए जिससे ग्रामीण इलाके में रोशनी रह सके।

Categorized in: