बलरामपुर मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष(जनपद सदस्य) समीर सिंह देव का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर जन्मदिन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व एल्डरमेन राजा चौबे, नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर राम, जनपद सदस्य सी.बी. सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित नितेश गुप्ता, मुमताज अंसारी, विकेश गुप्ता, अमरदीप सिंह, वाशिम अंसारी, सुनील तिर्की, राजेश गुप्ता, कीर्तन सिंह, विच्छन राम, फेंकू पाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर भी गहन विचार किया गया

Categorized in: