कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर पर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गलेटनिब कुमार कुछ माह पहले ही अपनी सेवा से मुक्त हुए हैं। जनवरी माह में उनके घर पर चोरी की घटना सामने आई थी। तब 10 लाख की चोरी की घटना सामने आई थी। सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी चोरी हुई थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक चोर नहीं पकड़े गए हैं। वहीं, बुधवार की सुबह चोरी की घटना फिर से सामने आई। घटना के बाद फिर से हड़कंप मच गया।

मकान मालिक गलेटबिन ने पुलिस को फोन करके बताया कि बेटे की शादी बालको स्थित साईं मंगलम भवन में हो रही थी और वह मंगलवार की रात बारात लेकर निकले हुए थे। उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसके घर पर चोरी हुई है। घर पर नगदी 20 हजार नगदी, लैपटॉप, कम्यूटर, टीवी और अन्य सामान रखा हुआ है। वहीं शादी कार्यक्रम में जो मेहमान आए हैं उनका समान भी है। अब क्या-क्या चोरी क्या हुई है यह आने के बाद ही पता चल सकेगा। पहली चोरी के बाद उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं। चोर सीसीटीवी से छेड़छाड़ करते हुए डीवीआर को लेकर भाग गए हैं। इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

 

Categorized in: