अंबिकापुर। नगर निगम के डाटा सेंटर में गुरुवार को महापौर डॉ.अजय तिर्की व एमआईसी सदस्य द्वितेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में आने वाले दिनों में गर्मी से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ गहन चिंतन हुई। एमआईसी सदस्य द्वितेन्द्र मिश्राने कहा कि गर्मी मे पानी की मांग बढ़ जाने व असमय बारिश आंधी-तूफान आकाशीय बिजली से तकिया फिल्टर प्लांट में एक ट्रांसफार्मर के जल जाने, समय-समय पर बिद्युत गुल हो जाने से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के मद्देनजर बैठक की। इस बैठक में विस्तार से सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। निर्बाध रूप से नगर में जल की आपूर्ति बनी रहे। इस बात पर पूरा ध्यान रखने के निर्देश उपस्थित विभागीय अधिकारियों को दिये गये। समिक्षा मे लॉकडाउन के कारण ट्रांसफार्मर की मर मत एवं अन्य सामग्री के अनुपलब्धता के कारण हो रही परेशानी के समाधान पर भी चर्चा हुई। तत्काल 2 नए ट्रांसफार्मर खरीदने के प्रस्ताव सहित, हैंड प प के लिये अतिरिक्त पाईप खरीदी तथा साधारण मर मत के सामानों को तत्काल उपलब्ध कराने की बात हुई।इन सभी के लिये बैठक में उपस्थित निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सहमति दिया। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर हो रहे पानी के लीकेज, रिसाव एवं सार्वजनिक नलों से हो रही पानी की बरबादी रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।निगम में उपलब्ध पानी टेंकरों को युक्ति युक्त रूप से प्राथमिकता वाले स्थानों पर व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक मे आयुक्त हरेश मंडावी, कार्यपालन अभियंता सुनील सिंह, एसडीओ सुशील सिन्हा, विभाग प्रमुख प्रशांत खुल्लर उपस्थित थे

Categorized in: