अंबिकापुर। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राहकों से वाहनों का किश्त अपने खाते में प्राप्त करके कूटरचित फर्जी पावती देकर गबन करने के मामले में आरोपी को महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अलग-अलग ग्राहकों से 03 लाख 50 हजार 395 रुपये प्राप्त किया था।

जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह शाखा प्रबंधक श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अंबिकापुर ने 15/09/25 को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि श्री राम फाइनेंस कंपनी के अंबिकापुर शाखा (टू व्हीलर) में अमित श्रीवास्तव जूनियर बिजनेस एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत है, और ग्राहकों द्वारा वाहनों की किस्तों का भुगतान समय पर नहीं करने के आधार पर वह वाहनों को जप्त करने उपरान्त किश्त की राशि लेकर छोड़ा है। बताया गया था कि किस्त की राशि को फोन से अपने नाम के बैंक खाता में वह प्राप्त किया है, और पावती के रूप में फाइनेंस कंपनी के प्रिंटेड फॉर्म में किश्त की राशि हस्तलेख में लिखकर दिया गया है, जबकि ग्राहकों को कम्प्यूटराइज्ड पावती दी जाती है। इस प्रकार अमित श्रीवास्तव द्वारा उक्त रकम ऋणी ग्राहकों के लोन एकाउंट में जमा नहीं करते हुए कुल 03 लाख 50 हजार 395 रुपये का गबन करने और कुछ गाहकों को कूटरचित फर्जी रसीद, पावती देने एवं ग्राहकों से फायनेंस कंपनी के नाम पर नकद में डाउन पेमेंट लेकर फर्जी तरीके से डी.ओ. लेटर जारी कर वाहन एजेंसियों से वाहन सीधे ग्राहकों को दिलाने के मामले में थाना कोतवाली में पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध बीएनएस की धारा 316(4), 316(5) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने थाना कोतवाली पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्रवाई करने और प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम फरार आरोपी के तलाश में लगी थी। आरोपी के संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को गिरफ्तारी हेतु महासमुंद रवाना किया गया। पुलिस टीम आरोपी अमित श्रीवास्तव पिता आनंद श्रीवास्तव 29 वर्ष निवासी गोधनपुर रूप वाटिका के सामने को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने लगभग 03 लाख रुपये कंपनी में जमा नहीं करने और ग्राहकों के किश्त का पैसा गबन करना स्वीकार किय। सरगुजा हीरो केयर से 22 गाड़ियों के फाइनेंस के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक विजय रवि, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, शिव राजवाड़े, मंटूलाल गुप्ता सक्रिय रहे।  

Categorized in: