अंबिकापुर। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा 30 मार्च से शुरू हो जाएगी। एयर मां महामाया एयरपोर्ट से हफ्ते में 2 दिन सोमवार और बुधवार को एलायंस एयर फ्लाइट चलाएगा। यह उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। एलाएंस एयर ने अपने वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा अंबिकापुर से कोलकाता की भी फ्लाइट शुरू होगी। ये फ्लाइट भी सप्ताह में 2 दिन गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी।

एलायंस एयर ने शुरू की जा रही फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। 30 मार्च को अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जो 2.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एलायंस एयर 72 सीटर यू एटीआर विमान का संचालन करेगा। वहीं बिलासपुर के लिए शुक्रवार को भी फ्लाइट सेवा मिलेगी। एलायंस एयर की ओर से 30 मार्च से ही बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले यह सेवा मंगलवार, बुधवार और गुरुवार के लिए दी गई थी।

Categorized in: