रायपुर/12 सितं.2020/ रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा  01 जून से चल रही 02810/02809 हावडा-मुम्बई-हावडा स्पेशल ट्रेन एवं 02834/02833 हावडा-अहमदाबाद-हावडा स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन की जगह अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी । 
       02834 हावडा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन दिनांक 15 सितम्बर, 2020 से सप्ताह में तीन दिन  (प्रत्येक मंगलवार,  शुक्रवार, रविवार को ) हावडा से चलेगी एवं इसी प्रकार 02833 अहमदाबाद-हावडा स्पेशल ट्रेन दिनांक 18 सितम्बर, 2020 से सप्ताह में तीन  (प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं बुधवार) को अहमदाबाद से चलेगी। 

       02810 हावडा-मुम्बई स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 सितम्बर, 2020 से सप्ताह में तीन (प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को) हावडा से चलेगी। इसी प्रकार 02809 मुम्बई-हावडा स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 सितम्बर, 2020 से सप्ताह में तीन दिन (प्रत्येक बुधवार,  शुक्रवार एवं सोमवार को) मुम्बई से चलेगी। इस गाडी में 22 कोच उपलब्ध रहेगा। दोनों स्पेशल गाडियों की समय सारणी एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नही किया गया है।      
                                                                         ........................

Categorized in: