बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अचानक एक घर के फ्रिज में धमाका होने के बाद मकान में आग लग गई और एक महिला जिंदा जल गई। हादसे के समय बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली थी। आग लगने के बाद महिला को घर से भागने का मौका ही नहीं मिला जिस कारण से उसकी मौत हो गई।

महिला की पहचान जया अग्रवाल के रुप में हुई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे महिला का घर था। रविवार की रात खाना खान के बाद महिला सोने चली गई थी। इसी दौरान अचानक उसके फ्रिज में धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले लेकिन तब तक पूरे घर में आग फैल चुकी थी। आसपास के लोगों ने घर में लगी आग बुझाने की कोशिश की वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक महिला पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जया अपने भाई के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले ही उसके भाई की मौत हुई है। जबकि जया की फैमिली बेंगलुरू में रहता है। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है।

लिंगियाडीह स्थित सांई मंदिर के पीछे एक मकान में ब्लॉस्ट होने की जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, स्थानीय और दमकल टीम के साथ आग पर काबू पाया। तलाशी के दौरान बुजुर्ग महिला की लाश मिली।
प्रदीप आर्य, टीआई

Categorized in: