अंबिकापुर। अवैध सट्टा के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अपना खाता खुलवाकर आपराधिक कृत्य से अर्जित रकम के लेन-देन में उपयोग करने हेतु दिया था। आरोपी के कब्जे से आईफोन व 01 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया।

बता दें कि मामले में 13/01/25 को कोतवाली पुलिस ने सरगुजा साइकल स्टोर के सामने सुधीर गुप्ता के घर में दबिश देकर कार्रवाई की थी, जहां ऑफिस बनाकर और टीवी सेटअप लगाकर क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा दांव लगवाया जा रहा था। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए पूर्व में मौके से राहुल अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल एवं राहुल कुमार सोनी को हिरासत में लिया था और करीब 20 लाख का सामान बरामद किया था। मामले में थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 एवं 336(3), 338, 61(2), 340(2), 111 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया एवं फरार आरोपियों के तलाश में पुलिस लगी थी। विवेचनाक्रम में फरार आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को पुणे महाराष्ट्र से पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया था और सट्टे की रकम से खरीदा गया फार्च्यूनर कार, आरोपी के घर एवं संभावित ठिकानों से नकद 6,45,430 रुपये, आभूषण बिल सहित, जमीन संबंधी दस्तावेज, अन्य दस्तावेज बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड पूर्व में पुजिस जप्त की थी। आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा के द्वारा अपने बैंक खाता में मुजाहिद अली खान निवासी अंबिकापुर के सीम का उपयोग कर अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाना और उक्त मोबाइल नम्बर से फोन पे, गुगल पे से ऑनलाइन सट्टा खेलवाने हेतु रकम का लेन-देन करना पाया था। इसी क्रम में मुजाहिद अली खान पिता रोषतम खान 26 वर्ष निवासी नवागढ़ शहीद अब्दुल हामिद वार्ड नंबर 42 को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक अमन पुरी अशोक यादव, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

 

 

Categorized in: