लखनपुर दिनेश बारी- भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताहिक बाजार मे फेस मास्क वितरण किया तथा बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

लखनपुर भारतीय जनता पार्टी के मंडल के अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कैट जिला मंत्री सौरभ अग्रवाल के द्वारा साप्ताहिक बाजार में फेस मास्क का वितरण किया गया और साथ ही साथ जागरूकता अभियान चलाया गया इसी तारतम्य में दिन बुधवार को लखनपुर के सप्ताहिक बाजार में मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, राजेंद्र जायसवाल, सतनारायण साहू, सुनील अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, दिनेश बारी, यतेंद्र पांडे, प्रदीप गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ताओं के साथ साप्ताहिक बाजार पहुंचकर फेस मास्क लगभग दो हजार मास्क वितरण राहगीर एवं मोटरसाइकिल सवार लोगों को मुफ्त में वितरण किया गया साथ ही साथ लोगों को चल रहे कोविड-19 कोरोना विश्व महामारी से बचने एवं उसके उपाय के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क लगाने की अपील की गई जिससे कोविड-19 कोरोना विश्वा हमारी से बचा जा सके जिससे क्षेत्र में कोरोना के प्रकोप से लोगों को निजात मिल सके साथ ही साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को इससे कोरोना महामारी से किस तरह से बचाव किया जा सके उसके बचाव के उपाय विस्तार पूर्वक चौपाल लगाकर बताया गया।

Categorized in: