अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटिन्दा के ग्रामीणों ने गांव में संचालित उचित मूल्य दुकान के संचालक पर ग्रामीणों को पिछले तीन माह से ग्रामीणों से आधार मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन प्रदान नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की है।
कटिन्दा से आए ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में गणेश स्व सहायता समूह द्वारा राशन दुकान का संचालन किया जाता है। आरोप है कि दुकान का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह के कार्यकर्ताओं द्वारा मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद उन्हें चावल प्रदाय नहीं किया गया। पिछले तीन माह से इसी प्रकार राशन दुकान संचालक द्वारा अंगूठा लगवाकर चावल प्रदाय नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न होने जैसी स्थिति बन गई है। राशन वितरण नहीं करने के संबंध में सवाल-जवाब पर संचालक द्वारा गोदाम में चावल खत्म होने की बात कही जा रही है। इनके द्वारा समूह को तत्काल राशन वितरण कार्य से पृथक करते हुए ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

Categorized in: