ब्यूरो कार्यालय बलरमपुर

बलरामपुर जिले के थाना रामचंद्रपुर में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक से कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 104 लीटर अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में उपयोग कर रहे कार को भी जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड के गढ़वा जिले के थाना चिनिया अंतर्गत ग्राम डोल निवासी अभिमन्यु गुप्ता उम्र 30 वर्ष अपने साथी प्रभात कुमार गुप्ता उम्र 23 वर्ष के साथ सफेद रंग की टाटा टियागो कार क्रमांक JH03 AB 3301 में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर गढ़वा से मार्ग होते हुए रामचंद्रपुर की ओर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मार्ग पर घेराबंदी कर कुछ समय बाद संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चालक व उसका साथी कार छोड़कर भागने लगे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया कार की तलाशी लेने पर कार में 8 पेटी ब्लेंडर एवं 4 पेटी रॉयल ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 104 लीटर तथा कीमत करीब 1,46,820 रुपये आंकी गई। इसके अलावा लगभग 4 लाख रुपये कीमत की कार को भी जब्त किया करते हुए थाना रामचंद्रपुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Categorized in: