अंबिकापुर। पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, इसके पहले पुलिस ने 10 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की थी। मामला गांधीनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है, यहां कई इलाकों में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। शिकायतों और गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष टीम ने नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संदिग्ध ठिकानों में छापामार कार्रवाई की और पति-पत्नी को हिरासत में लिया है। मामले में पूर्व से अब तक 12 लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट शहर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय है और होटल व किराए के मकानों का उपयोग कर रहा है। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने जैसी खबरें भी सामने आ रही हंै। करीब दो माह पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में देह व्यापार का मामला सामने आने पर पुलिस ने आकाशवाणी चैक के पास कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया था। होटल मैनेजर और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

Categorized in: