अंबिकापुर। कलेक्टोरेट परिसर में स्थित इच्छापूर्ति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दान पेटी में जमा रकम चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा। इनके द्वारा जिज्ञासावश मंदिर परिसर में घुसने और दान पेटी में रखे रकम को चोरी करना स्वीकार किया।
बता दें कि 04 फरवरी की दरम्यानी रात हनुमान मंदिर में कुछ विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा घुसकर दान पेटी से नकद रकम की चोरी कर ली गई थी। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालने पर तीन लोग नजर आ रहे थे, जो बिना किसी खौफ के दान पेटी में मिले रुपये को सहेजकर अंधेरे में निकल लिए थे। इनकी पहचान पुलिस हुलिये के आधार पर कर रही थी। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा था। पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा अज्ञानतावश मंदिर में घुसना एवं जिज्ञासावश दान पेटी को खोलकर देखना बताया गया। दान पेटी को खोलने पर कुछ नकदी रकम मिलने पर वे उक्त रकम को ले गए और खा-पीकर खर्च कर दिया। विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा की गई घटना में पुलिस बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अतुल सिंह सक्रिय रहे। लिए थे। इनकी पहचान पुलिस हुलिये के आधार पर कर रही थी। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा था। पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा अज्ञानतावश मंदिर में घुसना एवं जिज्ञासावश दान पेटी को खोलकर देखना बताया गया। दान पेटी को खोलने पर कुछ नकदी रकम मिलने पर वे उक्त रकम को ले गए और खा-पीकर खर्च कर दिया। विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा की गई घटना में पुलिस बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अतुल सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: