रायगढ़। जिला मुख्यालय से तकरीबन 14 किलोमीटर दूर स्थित बंगुरसिया हमीरपुर मार्ग पर आज सुबह करीब 10 बजे हाथियों का एक बड़ा दल सड़क किनारे आ गया। इससे काफी देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। रायगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल में लंबे समय से हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम इस दल पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हाथियों का दल सड़क किनारे पहुंच गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। बंगुरसिया हमीरपुर मार्ग पर हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की है।

Categorized in: