मनेंद्रगढ़ ! एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र महाप्रबंधक व सिक्योरिटी गार्ड ने महाप्रबंधक आवास में तोड़फोड़ करने व अशोभनीय व्यवहार करने के संबंध में मनेंद्रगढ़मनेंद्रगढ़ विधायक डा विनय जयसवाल के विरुद्ध पोड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।महाप्रबंधक आवास में एक बैठक कर विधायक के कृत्य से आहत ऑफिसर एसोसिएशन व श्रमिक संगठनों ने आक्रोश प्रकट करतेे हुए निंदा प्रस्ताव किया पारित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के द्वारा एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के जीएम कंपलेक्स स्थित महाप्रबंधक आवस में अपने समर्थकों के साथ जबरन घुसकर तोड़फोड़ करके जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावित करने व अशोभनीय व्यवहार करने को लेकर एसईसीएल के द्वारा कड़ा रुख अपना लिया गया है! चिरमिरी क्षेत्र महाप्रबंधक द्वारा कोरिया जिले के पो॑ड़ी थाना में विधायक डॉ विनय जयसवाल के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से बलपूर्वक अपने आवास परिसर में घुसकर तोड़फोड़ करके जलापूर्ति व्यवस्था को बाधित करने के साथ साथ अशोभनीय व्यवहार करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है ! महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि स्थानीय विधायक डॉ विनय जायसवाल द्वारा मेरे स्थानीय निवास में जलापूर्ति व्यवस्था की पाइप लाइन को जहां तोड़फोड़ किया गया वहीं मेरी अनुपस्थिति में मेरे आवास पर उनके समर्थकों के द्वारा नारेबाजी की गई ! शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि डॉ विनय जायसवाल विधायक के इस कृत्य से हम लोकसेवक आहत हुए हैं एवं ऐसे में हमारी कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है इससे विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की जाए!

वहीं घटना के दौरान महाप्रबंधक आवास में अपनी सुरक्षा संबंधी ड्यूटी निभा रहे सिक्योरिटी विभाग के वनमाली ने भी अलग से पोंडी थाने में लिखित शिकायत देते हुए विधायक डॉ विनय जायसवाल मनेंद्रगढ़ एवं उनके साथियों द्वारा महाप्रबंधक निवास में जबरदस्ती घुस कर तोड़फोड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है।

मनेंद्रगढ़ विधायक व उनके समर्थकों द्वारा एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र महाप्रबंधक आवास परिसर में किए गए कृत को लेकर ऑफिसर एसोसिएशन चिरमिरी क्षेत्र व समस्त श्रम संगठनों ने आक्रोश प्रकट करते हुए आपातकालीन एक विशेष संयुक्त बैठक का आयोजन किया जिसमें घटना के संबंध में ऑफिसर एसोसिएशन के साथ-साथ संयुक्त श्रम संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक आवास परिसर में विधायक डॉ विनय जायसवाल द्वारा किए गए कृत्य की आलोचना करते हुए विधायक के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया । वही इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों पर कानूनी व एसईसीएल के नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई ! बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि थाने में दर्ज शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र नहीं की जाती है तो राजधानी रायपुर जाकर राज्य शासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों व एसईसीएल बिलासपुर के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करके अपनी परेशानियों को सामने रखकर ठोस कार्रवाई की बातों को सामने रखा जायेगा । महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र द्वारा डॉ विनय जायसवाल विधायक मनेंद्रगढ़ के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत की प्रति कलेक्टर कोरिया, पुलिस अधीक्षक कोरिया व सीएसपी चिरमिरी को भी दी गई है!

Categorized in: