दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने जमकर किया बहस, अगली तिथि 19 फरवरी निर्धारित

बलरामपुर। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई की तिथि 29 जनवरी, गुरूवार को सुनिश्चित की गई थी। प्रकरण में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने काफी देर तक जोरदार तर्क-वितर्क प्रस्तुत किया। बहस के बाद मामले में अगली सुनवाई की तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है।
सुनवाई को लेकर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर को पूरी तरह बैरिकेड के घेरे में रखा गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे पूरे परिसर में सतर्कता का माहौल बना रहा। लगातार तारीख पर तारीख बढ़ने से समाज के लोगों में नाराजगी और आक्रोश भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा था। अब इस बहुचर्चित मामले में सभी की निगाहें 19 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई है, इसके बाद प्रकरण की दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।
समिति 30 दिन के अंदर निर्णय ले
समाज की ओर से अधिवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि समिति ने दोनों पक्षों का सुना है, हमारा निर्णय है कि समिति जो भी निर्णय करना चाहती है, नियम के अनुसार 30 दिन के अंदर करे। हमने इस मामले में जो पुख्ता प्रमाण दिया है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जाति माता और पिता के नाम से आता है, न कि पति के नाम से। मामले में प्रथम दृष्टया में ही प्रमाणपत्र गलत है

 

Categorized in: