मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)  ! कोरिया जिले के सीमावर्ती वनांचल बाहुल्य भरतपुर विकासखण्ड में इन दिनों रेत उत्खनन को लेकर सोशल मीडिया में व्यापक रूप से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है  !  भ्रामक प्रचार करने में स्थानीय कुछ जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि लगे  हुए हैं  ! जबकि रेत उत्खनन के शिकायत की जांच अधिकारियों के द्वारा की जा रही है तो शिकायत झूठी और निराधार पाई जा रही है !  कहा जा रहा है कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में व्यापक रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं जिन विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने की नियत से अवैध रेत उत्खनन का सहारा लेकर कुछ   स्वार्थी व विकास विरोधी तत्वों द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है !  जबकि विकास कार्य को लेकर कोरिया के संवेदनशील कलेक्टर द्वारा भरतपुर विकासखंड का लगातार दौरा किया जा रहा है ! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर विकासखण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् सड़क व पुल पुलियों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए संबंधित विभाग व ठेकेदार द्वारा खमरौत ग्राम व आसपास निर्माण सामग्री बड़ी मात्रा में रेत व गिट्टी आदि का भण्डारण किया जा रहा है ताकि बरसात के बाद तेजी से  विकास कार्य प्रारंभ किया जा सके। जिन स्थानों से रेत  उत्खनन का कार्य किया जा रहा है वहाँ की लीज विभाग द्वारा  पहले ही ली जा चुकी है। वहीं भरतपुर विकासखण्ड के कोटाडोल के कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादा बरसात के कारण नेउर नदी में पानी बहुत है जिसके कारण  वहाँ से रेत का उत्खनन नहीं हो पा रहा है जबकि सोशल मीडिया में दिखाया जा रहा है कि, 50 से ज्यादा हाईवा नेउर नदी से रेत का अवैध उत्खनन  कर रहे हैं जो  आधारहीन है । जानकारी के मुताबिक अवैध रेत उत्खनन की शिकायत की जांच वन विभाग  द्वारा भी की गई थी। वन विभाग ने मौके पर इसकी जाँच की तो शिकायत को गलत मिलने पर रेत से लदे हाईवा आदि को छोड़ दिया। क्षेत्रीय अधिकारी भी रेत खनन की शिकायतों से परेशान हैं और यह कहते सुने गये हैं कि, निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा जो शिकायतें की जा रही है वो पूरी तरह जा॑च में आधारहीन पाई जा रही हैं ।  बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में ग्राम घटई के पास से अवैध रेत उत्खनन की खबरें सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है जबकि निर्माण कार्यों के लिये रेत उत्खनन का कार्य ग्राम पंचायत मलकडोल क्षेत्र में किया जा रहा है और रेत  उत्खनन की शिकायत ग्राम पंचायत घटई, ग्राम पंचायत जमथान, ग्राम पंचायत कंजिया के पंचायत प्रतिनिधियों व कुछ नेताओं द्वारा की जा रही है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेत उत्खनन की शिकायतें कर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इसमें क्षेत्र के कई ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं जो इस आड़ में ब्लेकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि, मौके पर डम्फर, ट्रेक्टर, हाईवा आदि को रोकने के लिए महिलाओं को आगे किया जा रहा है। इस प्रकार की घटना ग्राम घटई, ग्राम बरौता व कोटाडोल के आसपास हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक रेत उत्खनन की शिकायतों को लेकर खनिज विभाग व राजस्व अधिकारियों द्वारा जांच भी कराई गई है जिसमें कुछ भी गलत नहीं पाया गया है।  सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली रेत, गिट्टी आदि की रायल्टी पूरी तरह प्रदान की जा रही है।   स्वार्थी तत्वों के द्वारा सोनहत एवं मनेंद्रगढ़ विकासखंड में भी अवैध रेत उत्खनन की बात कही जा रही है !

Categorized in: