बलरामपुर
राजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुरका जिड़गी पारा निवासी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन 30 वर्ष ने 20 जनवरी शामअपनी पत्नी फरहारो लगभग 30 वर्ष की हत्या कर दी। आरोपी ने यह वारदात गांव के गन्ना बाड़ी में अंजाम दी, जहां हाथ-पैर से दबाकर पत्नी का गला घोंट दिया गया।
घटना की जानकारी आरोपी ने स्वयं अपने भाई श्याम दिल आयाम को दी। सूचना मिलने पर थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां गन्ना बाड़ी में महिला का शव मिला पुलिस ने मृतिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से पेट दर्द और हाथ-पैर दर्द से पीड़ित था, इलाज के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव में उसने पत्नी के साथ मिलकर मरने का मन बनाया, लेकिन पत्नी की हत्या करने के बाद अपने दो छोटे बच्चा एक 8 वर्ष और दूसरा 3 वर्षके भविष्य का हवाला देते हुए स्वयं आत्महत्या नहीं करने की बात स्वीकार की।
आरोपी के अपराध स्वीकार करने के बाद थाना राजपुर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

Categorized in: