रामानुजनगर। सोमवार को शाम रामानुजनगर तहसीलदार ने अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर पीकप वाहन में लदे 85 बोरी धान सहित वाहन को जप्त किया है। तहसीलदार द्वारा तिवरागुड़ी चौक के पास धान परिवहन करते पीकप वाहन क्रमांक सीजी 16 ए 1704 को रुकवा कर जांच की तो उसमें 85 बोरी धान लदा हुआ पाया गया। जिसे छापर पोंड़ी तहसील रामानुजनगर से छिंदीया रामानुजनगर ले जाया जा रहा था।वाहन चालक अम्बिका साहू पिता रामनरेश साहू से परिवहन कर रहे धान से संबंधित वैध दस्तावेज अभिवहन पास या समिति का टोकन दिखाने कहा गया । वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण पांच गवाहों के समक्ष जप्ती की कार्रवाई की गई। तहसीलदार द्वारा अवैध धान परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिससे कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है।बावजूद इसके इस समय रात्रि में अवैध धान का परिवहन किए जाने की बात सामने आ रही है।

Categorized in: