बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया यह मामला रूह कंपा देने वाला है। खेत से मटर तोड़ने जैसे मामूली आरोप में नन्हे बच्चों को जिस बेरहमी से सजा दी गई ओभी रूह कंपाने वाली प्राप्त
जानकारी के अनुसार, कुछ मासूम बच्चों ने खेत से मटर तोड़ ली। इससे आगबबूला होकर आरोपी ने बच्चों को पकड़कर उनके हाथ-पैर बांध दिए और निर्दयता से पिटाई की। बच्चों की चीखें, रोना और रहम की गुहार भी दरिंदे को नहीं रोक सकी। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर उन्हें और ज्यादा डराने व अपमानित करने की कोशिश की गई।
पीड़ित बच्चे के पिता ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है

Categorized in: