मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! एक डॉक्टर द्वारा किये जा रहे इलाज के दौरान एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर मनेंद्रगढ़ थाने में लिखित शिकायत की है शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही ! बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान जब बच्ची की मौत हो गई तो उसे एक निजी क्लीनिक में भेज दिया गया जहां पर उसे डॉक्टर ने जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया !

मामले में मिली जानकारी के अनुसार न्यू डोला जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश निवासी गोपाल फरकसे की 10 साल की बेटी वेदिका फरकसे को कमर में एक गांठ हो गया था। वह जांच के लिए मनेंद्रगढ़ में एक डॉक्टर के पास अपनी बेटी को लेकर आया तो डॉक्टर ने जांच पश्चात बच्ची के कमर की गा॑ठ को ऑपरेशन करने के बाद हट जाने की बात कही। डॉक्टर के कहने पर गोपाल ने 5 सितंबर को अपनी 10 साल की बच्ची वेदिका का ऑपरेशन डॉक्टर के घरेलू निवास स्थान पर कराया जिसके बाद आवश्यक इंजेक्शन और दवाई लेकर वह अपनी बच्ची के साथ वापस अपने घर डोला चला गया। 6 सितंबर से दवाइयों के ओवरडोज और इंजेक्शन लेने की वजह से वेदिका को उल्टी दस्त होने लगी और धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद गोपाल अपनी बच्ची को लेकर फिर मनेंद्रगढ़ डॉक्टर के पास लेकर आया तो वेदिका को एक बार फिर डॉक्टर द्वारा हाइडोज का इंजेक्शन लगा दिया गया जिसकी वजह से देखते ही देखते वेदिका की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। वेदिका की मौत होते ही घबराया डॉक्टर और उसके स्टाफ ने मृत बच्ची को एक निजी क्लीनिक में भेज दिया जहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया।10 साल की बच्चीे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और उनका रो रो कर बुरा हाल है।थाना मनेंद्रगढ़ में लिखित शिकायत देते हुए मृत बच्ची के पिता गोपाल फरकसे ने बताया कि कमर में एक छोटी मामूली सी गांठ थी और कोई गंभीर समस्या नहीं थी ! लेकिन जब डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही तो वे लोग तैयार हो गए। उन्हें क्या पता था कि उनकी 10 साल की बच्ची डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ जाएगी।
मामले में थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है मामला काफी संवेदनशील है।परिजनों ने डॉक्टर पर ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर लिखित शिकायत की है।वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उसके लिए 3 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम तहसीलदार की मौजूदगी में मृतिका बच्ची का पोस्टमार्टम करेगी साथ ही पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उसके बाद जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसके अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Categorized in: