मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरिया जिला के नंबर 1 विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो जो सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष है कर्म योगी विकास पुरुष विधायक के रूप तेजी से उभर रहे हैं ! भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में मनेंद्रगढ़ भरतपुर एवं सोनहत विकासखंड का क्षेत्र आता है ! तीनों विकासखंड के क्षेत्रों में साविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरों ने बड़े-बड़े विकास कार्यों की सौगात दी है जिसके कारण सभी जगह तेजी के साथ विकास के कार्य किए जा रहे हैं ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो जनता के हितैषी कार्य को करना अपनी दिनचर्या में जोड़ लिया है ! वे प्रतिदिन प्रातः उठकर जनता के हितैषी कार्यों में जुट जाते हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी ना किसी गांव या पंचायत में जाकर विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं तथा जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण भी कर रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता ऐसे कर्म योगी विधायक को पाकर काफी प्रभावित है ! लगातार भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से संतुष्ट होकर क्षेत्र की जनता काफी प्रफुल्लित है ! विकास की एक और कड़ी जोड़ते हुए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कर्म योगी विधायक गुलाब कमरो सोमवार को अपने ही क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरबसपुर में 10 लाख रुपए की सौगात देकर अवशिष्ठ निवारण केंद्र का भूमिपूजन किया है! इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश साहू, ग्राम पंचायत बरबसपुर के सरपंच सावन कुमार, उपसरपंच देवनारायण प्रजापति, पंच अतुल खलखो, सचिव सोंकुंवर सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Categorized in: