रायपुर। शीतलहर के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में नमी और तापमान गिरने के कारण सरगुजा संभाग में घने कोहरे का भी अलर दिख रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।

कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर 20 मीटर रह गई। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आगामी दिनों में भी कोहरे का असर दिख सकता है। शीतलहर की चपेट में पूरा संभाग है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, शीतलहर के कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है।

सर्द हवाओं के कारण मैदानी इलाके में भी ठंड
सरगुजा में शीतलहरों के कारण मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का असर दिखाई दे रही है। पाट इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाओं के कारण शाम होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
ग्रामीण इलाकों में ठंड का और असर दिखाई दे रहा है। कोहरा के कारण तेज धूप नहीं हो रही है जिस कारण से लोगों को 24 घंटे गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक उत्तरी शीतलहरों के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीतलहरों का असर दिखेगा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। मौसम में नमी के कारण कोहरा छा रहा है।

राजधानी समेत आस-पास के इलाके में भी कड़ाके की ठंड
छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह और शाम जोरदार ठंड का एहसास हो रहा है। दुर्ग इलाके में भी कड़ाके की ठंड हो रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिलती है।

Categorized in: