बलरामपुर प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र की जिला स्तरीय छानबीन समिति में होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई से पहले कलेक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में तब्दील कर दिया गया है।
प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका के मद्देनज़र कलेक्ट्रेट कार्यालय से 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है
कलेक्ट्रेट के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था ने पूरे क्षेत्र में अचानक तनाव का माहौल ला दिया है।
पिछली सुनवाई में हुई कथित लापरवाही के विरोध में आदिवासी समाज द्वारा किए गए जोरदार प्रदर्शन के बाद आज फिर से बड़े विरोध की आशंका जताई जा रही है।
इसी वजह से प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा चक्र कस दिया है ताकि किसी भी तरह के अव्यवस्था को रोका जा सके
आज की सुनवाई पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं, क्योंकि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोपों को लेकर मामला काफी गर्माया हुआ है और समाज में बढ़ते आक्रोश के कारण स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

Categorized in: