मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो रविवार को सिद्ध बाबा पहाड़ पहुंचकर एनएच से सिद्ध बाबा पहाड़ शिव मंदिर तक चल रहे सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली ! सिद्ध बाबा सेवा समिति के द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ के समापन अवसर पर विधायक गुलाब कमरो शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की तथा श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ! एनएच से सिद्ध बाबा पहाड़ शिव मंदिर तक कराया जा रहा सड़क निर्माण जन सहयोग एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के द्वारा घोषित विधायक मद से चल रहा है ! सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है ! सिद्ध बाबा पहाड़ी को 400 मीटर से अधिक काटकर सड़क बनाई जा चुकी है शेष 600 मीटर के आसपास की और पहाड़ की कटाई कर सड़क बनाई जाएगी ! इसके बनते ही एनएच से सिद्ध बाबा पहाड़ी शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग बन जाएगा जिसका कार्य प्रगति पर है ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की आस्था शिव भक्ति में है उन्होंने शासन-प्रशासन , श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति एवं जन सहयोग के माध्यम से सिद्ध बाबा मंदिर तक पक्की रोड बनवाने रोड के बगल से सुसज्जित लाइट फिटिंग करने, मंदिर का भव्य गेट बनवाने सहित संपूर्ण मंदिर का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया है ! सिद्ध बाबा मंदिर के कायाकल्प के लिए जन सहयोग के बहुत से हाथ आगे बढ़ रहे हैं जिससे सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है ! सिद्ध बाबा पहाड़ को काटकर 400 मीटर से अधिक की सड़क बनाई जा रही है जिसमें दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चलाकर लोग अपने आप को प्रफुल्लित महसूस कर रहे हैं !

असंभव कार्य अब दिखने लगा संभव

सिद्ध बाबा पहाड़ी के ऊपर कभी वाहनों के चलने लायक पक्की सड़क बन जाएगी यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी यह कार्य असंभव नजर आता था! लोगों को पहाड़ चढ़कर काफी मशक्कत के बाद मंदिर तक पहुंचना पड़ता था ! पहाड़ पर सड़क बनना एक सपने के जैसे लगता था ! मनेंद्रगढ़ वासी कभी नहीं सोचे थे कि सिद्ध बाबा पहाड़ में एक दिन सड़क बन कर पहाड़ी का कायाकल्प हो जाएगा और एक भव्य धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित होगा ! लेकिन श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति के पहल पर भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के विशेष रूचि पर जन सहयोग से यह सपना अब साकार होते दिख रहा है ! सिद्ध बाबा पहाड़ी में सड़क बनना शुरू हो गया है ! आने वाले दिनों में सड़क का निर्माण मंदिर तक हो जाएगा जिससे भव्य मंदिर के निर्माण का भी रास्ता खुलेगा ! आने वाले समय में सिद्ध बाबा पहाड़ स्थित शिव मंदिर अपनी भव्यता को लेकर कोरिया जिले के नक्शे सहित छत्तीसगढ़ के पर्यटक स्थलों में भी अपनी एक अहम पहचान बनाएगा !

सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक ने सड़क निर्माण का निरीक्षण कर लिया जायजा

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने रविवार को सिद्ध बाबा पहाड़ पहुंचकर एनएच से सिद्ध बाबा पहाड़ शिव मंदिर तक चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण किया तथा कार्य के प्रगति की जानकारी ली ! विधायक श्री कमरो ने श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति के सदस्यों से आगे की कार्य योजना पर चर्चा की ! श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें विधायक श्री कमरो शामिल होकर विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती की तथा श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ! इस दौरान श्री कमरो ने सड़क निर्माण सहित भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने की बात कही !

इस अवसर पर श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कक्कड़, राजेश शर्मा, चंद्रकांत चावड़ा, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, चिरमिरी के पूर्व महापौर के डमरु रेड्डी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू , मधु पोद्दार सहित काफी संख्या में श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति के सदस्य एवं अन्य जन उपस्थित रहे !

Categorized in: