रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू हो गया है। वहीं, सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर राज्य का सबसे ठंडा जिला है। यहां रात का तापमान 6.9 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। राज्य में पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ी है।

मौसम विभाग के अनुसार, जशपुर और पेंड्रा इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए नगर निगम ने लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर का अलर्ट सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के लिए जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में भी पिछले 2 दिनों में तापमान लगभग 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। तापमान में गिरावट के बाद राजधानी रायपुर में भी ठंड का एहसास हो गया है। यहां बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

राज्य में अगले 24 घंटों तक कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। जिस कारण से राज्य में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम है।

Categorized in: