सेवा, समर्पण और अनुशासन से संगठन को नई दिशा देंगे सभी पदाधिकारी – भारत सिंह सिसोदिया

अम्बिकापुर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति तथा भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अनुशंसा से सरगुजा जिला भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

घोषित पदाधिकारी में उपाध्यक्ष – दिनेश साहू, मधुसूदन शुक्ला, चौंकि यादव, विकास पाण्डेय, मधु चौरसिया, इंदर भगत, महामंत्री – बिनोद तिवारी, अरुणा सिंह, मंत्री – रजनीश पाण्डेय, वैभव सिंह देव, रणधीर राम, नीलू त्रिपाठी, पूनम टेकाम, सुनीता राजवाड़े, कोषाध्यक्ष – निश्चल प्रताप सिंह, सह कोषाध्यक्ष – सचिन अग्रवाल, प्रवक्ता – अजय सिंह (बबलू), संवाद प्रमुख – रूपेश दुबे, सह संवाद प्रमुख – धनंजय मिश्र, जतिन परमार, कार्यालय प्रभारी – अनिल जायसवाल, सह कार्यालय प्रभारी – संतोष बिहाई, रामप्रवेश पाण्डेय, पुस्तकालय प्रभारी – विवेक दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी – विकास वर्मा (रिंकु), सोशल मीडिया सह प्रभारी – रविशंकर जायसवाल हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और कहा कि भाजपा संगठन सेवा, समर्पण और अनुशासन की शक्ति से कार्य करता है। आप सभी पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगे।

Categorized in: