लखनपुर( दिनेश बारी)- लखनपुर नगर के निजी अस्पताल के डॉक्टर सहित 5 लोगों का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नगर सहित ग्रामीण अंचल में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर स्वास्थ अमला द्वारा 1 सितंबर को 30 लोगो का 2 सितंबर को 22 लोगो आरटी पीसीआर मेथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया था 3 सितंबर की देर रात लखनपुर नगर के निजी अस्पताल के डॉक्टर सहित 5 लोगों में 3 पुरुष 2 महिलाएं की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है 1 सितंबर को लखनपुर के महिला पुरुष वार्ड में भर्ती 30 लोगों का सैंपल लिया गया था तथा 2 सितंबर को लखनपुर के निजी अस्पताल सहित 22 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट 3 सितंबर की देर रात 52 में से 5 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद लखनपुर स्वास्थ्य विभाग सहित लखनपुर ब्लाक में हड़कंप मच गया है।

लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुरुष तथा महिला वार्ड में भर्ती लखनपुर वार्ड क्रमांक 07 दंपत्ति ग्राम बिनिया की एक महिला सहित लखनपुर नगर के वार्ड नं 07 में स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर तथा स्टाफ कोरोना संक्रमित पाये गए हैं।

Categorized in: