मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ व बिहारपुर वन परिक्षेत्र मेंबर पिछले तीन-चार दिनों से सात हाथियों का दल विचरण कर रहा है ! हाथियों के क्षेत्र में दस्तक देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ! हाथियों के दल ने दो ग्रामीणों के घरों को तोड़कर धान व मकई के फसल को नुकसान पहुंचाया है ! वन अमला हाथियों के दल पर अपनी बराबर नजर बनाये हुए है और ग्रामीणों से हाथियों के पास नहीं जाने की समझाइश दी है! हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की खबर मिलने पर क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो हाथी प्रभावितों के पास पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है तथा वन अमले को नुकसानी का प्रकरण बनाकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जाने को निर्देशित किया है !

मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ एवं बिहारपुर वन परिक्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से सात हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है तथा लोगों के घरों को तोड़फोड़ कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है ! हाथियों का दल गांव के रिहायशी इलाकों के आसपास विचरण कर रहा है जिससे और भी ग्रामीणों में डर बना हुआ है ! हाथियों के दल ने बुधवार की रात ग्राम पंचायत केवटी के रगड़बहार में दो ग्रामीणों का घर तोड़कर नुकसान पहुंचाया है वहीं धान व मकई के फसल को चौपट कर दिया है ! बुधवार की ही रात में धरमपुर निवासी भारत अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहा था तभी उसका सामना हाथियों के दल से हो गया वह हाथियों को देखकर अपनी जान बचाकर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया हाथियों ने उसकी मोटरसाइकिल को ही रौंदकर तहस-नहस कर दिया ! हाथियों का दल गुरुवार को दिन में बेलबहरा के जंगल में विचरण कर रहे थे! रात में सलवा के पटेलपारा बैगापारा में पहुंच गए थे जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल निर्मित हो गया था ! शुक्रवार की सुबह हाथियों का दल हसदेव नर्सरी के आसपास विचरण कर रहा था! वन विभाग हाथियों के दल पर अपनी बराबर नजर बनाए हुए हैं ! हाथियों के दल ने कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित नहीं की है लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है ! वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के पास नहीं जाने की समझाइश दी है तथा हाथियों के आने की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की बात कही है !

Categorized in: