दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राजनांदगांव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर स्व. शोभा सोनी के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता महिला मोर्चा सूरजपुर ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

भारतीय जनता महिला मोर्चा सूरजपुर के द्वारा बिश्रामपुर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गयी। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सूरजपुर पुष्पा सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि पार्षद पद से राजनीति की शुरूआत करने वाली शोभा सोनी ने जनता में अपनी सादगी एवं कर्मठता की छवि बनाई। दलगत राजनीति से उपर उठकर वे कार्य करती थी। इसी बीच महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्यामा पांडेय ने संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि कल दोपहर में उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वे हमारे बीच अब नहीं रही।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री शांति सिंह, उपाध्यक्ष मोहिनी झा, कार्यकारिणी सदस्य पूनम देव, मीडिया प्रभारी रेनू सोनी, सरोज साहू, संनकुतला सोनी, सीमा सिंह, सुनीता पासवान, लक्ष्मी राजवाड़े, नूतन विश्वास व आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: