बलरामपुर जिले के धनेश्वरपुर स्थित सतबहिनी लूती बांध टूटने की घटना में रेस्क्यू टीम को एक और शव बरामद हुआ है। इस प्रकार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद शव की पहचान कार्तिक पिता गणेश सिंह, उम्र 6 वर्ष, जाति खैरवार के रूप में की गई है। वहीं अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है

Categorized in: