कुसमी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षक संगीत अभिषेक मिश्रा को नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्राचार्य रामाधार सिंह ने थाना कुसमी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अभिषेक मिश्रा पिता सुनील मिश्रा, उम्र 34 वर्ष, निवासी केदारपुर, अंबिकापुर, जिला सरगुजा द्वारा विद्यालय परिसर में पढ़ रही नाबालिग छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 74 भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7, 8 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान यह प्रमाणित हुआ कि आरोपी ने छात्राओं के साथ अनुचित स्पर्श एवं अशोभनीय बातचीत कर छेड़छाड़ किया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय रामानुजगंज में न्यायिक रिमांड पर पेश किया है।

Categorized in: