रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)नगर में कोरेना संक्रमण को देखते हुए जहां सार्वजनिक रूप से नगर के विभिन्न गणेश पूजन समितियों के द्वारा गणेश पूजा की जाती थी वहीं इस वर्ष कहीं भी सार्वजनिक रूप से गणेश भगवान की मूर्ति नहीं रखी गई वही कई घरों में गणेश मूर्ति रखी गई। गणेश मूर्ति को कन्हर नदी में घर के सदस्यों के साथ ही मिलकर विसर्जित किया जा रहा है।
   

 गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी को नगर में विशेष धूमधाम वर्षों से देखी जा रही है नगर के करीब करीब सभी वार्डों में गणेश भगवान की मूर्ति रखी जाती थी वही धूमधाम से पूजा अर्चना एवं मूर्ति विसर्जन भी किया जाता था। परंतु इस वर्ष कोरेना संक्रमण को देखते हुए कहीं भी सार्वजनिक रूप से गणेश भगवान की मूर्ति नहीं रखी गई वही नगर के कई घरों में गणेश मूर्ति रखी गई जिन्हें कन्हर नदी में विसर्जित किया जा रहा।

Categorized in: