रामानुजनगर। कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा आज रामानुजनगर ब्लाक के विभिन्न स्कूल छात्रावासों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर के साथ सहायक आयुक्त घनश्याम सिंह मंडल संयोजक अशोक उपाध्याय भी थे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने रामानुजनगर के छात्रावासों में औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद शुक्रवार को कलेक्टर भी औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे।

कलेक्टर ने हायर सेकेण्डरी स्कूल गणेशपुर में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्याथिर्यों को पढ़ाई कराकर उनके शिक्षा गुणवत्ता का परिक्षण किया। कलेक्टर एस जयवर्धन ने बच्चों से स्पेलिंग लिखवाया । शिक्षकों को कड़े निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में मैं व्यापक परिवर्तन देखना चाहता हूं, किसी भी शिक्षक की लापरवाही की शिकायत आई तो कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। कलेक्टर ने इसके बाद प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास व बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया, बच्चों से चर्चा की तथा साफ सफाई व भोजन आदि की व्यवस्था सही तरीके किए जाने की बात कही। हालांकि छात्रावास आश्रम में कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षकों को परिक्षा परिणाम सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं। पिछले सात साल से स्कूल में गणीत विषय के शिक्षक नहीं होने की बात कलेक्टर के समक्ष वहां के प्राचार्य के द्वारा रखे जाने पर कलेक्टर ने त्वरित एक्सन लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को अतिथि शिक्षक रखे जाने के निर्देश दिए हैं।

Categorized in: