मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने मनेंद्रगढ़ विधायक के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जनकपुर के नाम से एक नया जिला बनाने की मांग का प्रस्ताव रखा है जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है। इसी के साथ एक बार फिर जिले को लेकर क्षेत्रवासियों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की मांग लंबे अरसे से चली आ रही है। एक समय तो ऐसा भी आ गया था कि मनेंद्रगढ़ को पश्चिम सरगुजा के नाम से जिला बनना लगभग तय हो गया था। मनेंद्रगढ़ वासी पश्चिम सरगुजा जिला लिखना भी शुरू कर दिए थे। लेकिन राजनीति का शिकार होकर मनेंद्रगढ़ जिला आज तक नहीं बन पाया है। जबकि जिले के नाम से मनेंद्रगढ़ में एक बड़ा आंदोलन हुआ था जिसमें 11 दिन तक कर्फ्यू लगा रहा इसके बावजूद भी मनेंद्रगढ़ जिला नहीं बन पाया है। मनेंद्रगढ़ वासी जिले के नाम से बहुत ठगे गए हैं जिसके कारण मनेंद्रगढ़ वासियों का जिला बनने पर से भरोसा उठ गया है। लेकिन जिले की चिंगारी बुझी नहीं है आज भी सुलग रही है। कहीं ना कहीं मनेंद्रगढ़ वासियों को मनेंद्रगढ़ जिला न बन पाने का टीस आज भी है।

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो व मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने संयुक्त रुप से एक ज्ञापन तैयार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर पूरे खाखा के साथ मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जनकपुर के नाम से कोरिया जिला से विभाजित कर एक नया जिला बनाने की मांग का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री को सौंपा गए ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि जिस तरह से गौरेला पेंड्रा मरवाही की पुरानी मांग को पूरा कर एक नया जिला बनाकर वहां के विकास के द्वार खोले गए हैं ठीक उसी तरह मनेंद्रगढ़ को भी जिला बनाने की बहुत पुरानी मांग है उस मांग को भी पूरा कर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जनकपुर के नाम से एक नया जिला बनाकर वहां के भी विकास के द्वार खोले जाएं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ में 36 जिले बनाने का उल्लेख किया था जिसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बना कर वहां के विकास को गति दी गई है ठीक उसी तरह मनेंद्रगढ़ को भी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जनकपुर के नाम से संयुक्त रुप से नया जिला बना कर विकास के द्वार खोला जाए जिससे वहां की जनता की लंबित बहुत पुरानी मांग पूरी हो सके। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जनकपुर क्षेत्र की जनता जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर आशाओं भरे नजर से देख रही है क्षेत्र की जनता को पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस क्षेत्र की जनता की बहुत पुरानी मांग को मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जनकपुर को जिला बना कर अवश्य पूरा करेंगे। भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जनकपुर नए जिले का पूरा खाखा तैयार कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उपलब्ध कराया है जिसमें नए जिले में कितने ब्लॉक कितने तहसील कितने थाना कितने अस्पताल कितने नगरीय निकाय कितने गांव कितनी जनसंख्या है पूरी तरह से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने विधायक द्बय की मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है।

Categorized in: