मनेंद्रगढ़ ! जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ मैं नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि का सम्मान शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया ! उल्लेखनीय है कि कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र सिंह माखीजा को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है जो उनकी अनुपस्थिति में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे ! शनिवार को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं शहर महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह माखीजा का सम्मान उनके निवास में जाकर किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शगुफ्ता बक्स, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष रुकमणी खोबरागड़े, माधुरी गायकवाड, राखी सिंह, ज्योति मजूमदर, रोमा चटर्जी, इंदु सैनी, भारती चावड़ा, शोभना वर्मा, बेबी माखीजा, कमलेश अरोरा, बेबी अरोड़ा सहित काफी संख्या में महिला कांग्रेस की सदस्य उपस्थित रहे !

Categorized in: