0 किसान जवान संविधान जनसभा कार्यक्रम हेतु तय की गई जिम्मेदारी

0 सर्किट हाउस में हुई कांग्रेस की पत्रकार वार्ता व बैठक

सूरजपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर साइंस मैदान में आयोजित किसान जवान संविधान जनसभा कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे है। इस आयोजन में जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। जिसकी तैयारी व रूप रेखा तय करने यहां सर्किट हाउस में रविवार को बैठक एवं पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफ़लांग प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश सरकार के कामों से काफी परेशान व त्रस्त है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आज लोग हर तरह से मायूस व लाचार नजर आ रहे हैं, चाहे वो किसान, युवा, मजदूर या फिर किसी भी वर्ग का व्यक्ति हो सारे लोग परेशान है।किसानों को खेती के सीजन में खाद नहीं मिल पा रहा है, नकली बीज

बेचा जा रहा है यही नहीं फर्टिलाइजर मिल में नकली उत्पादन खुले आम हो रहा है। इस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है सेना पर रोज हमले हो रहे है आतंकवादी संगठन पर कोई रोक नहीं है साथ ही एक तरफ 10 हजार से ज्यादा स्कूल बंद किए जा रहे है और 14 सौ से अधिक शराब दुकान खोलकर छत्तीसगढ़ की जनता से साथ भाजपा सरकार द्वारा अन्याय किया जा रहा है। इन सब चीजों को देखकर ऐसा लग रहा है कि भाजपा सरकार सुशासन नहीं कुशासन कर रही है 17 महीनों की सरकार में 3 हजार से अधिक घटना महिला उत्पीड़न व बलात्कार के हो चुके है महिलाओं का प्रतिदिन शोषण किया जा रहा है इस पर सरकार कोई बड़ा कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत करोड़ों का घोटाला सरकार कर चुकी है भ्रष्ट अधिकारियों पर केवल झूठी कार्यवाही हो रही है। जिन किसानों ने लोन नहीं लिया है उनका भी केसीसी में लोन दिख रहा है दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है, आय दिन संविधान का उल्लंघन हो रहा है। इन सब चीजों को देखते हुए छत्तीसगढ़ की पुकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की जनता को न्याय दिलाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस हमेशा से एक है आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा निशाना बनाकर मुकदमे चलाया जा रहा है इससे यह प्रतीत होता है कि सरकार केवल लोगों को परेशान करने का काम करती है। लैतफ़लांग ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। ततपश्चात बैठक के लिए नियुक्त जिला कार्यक्रम प्रभारी शफी अहमद ने पदाधिकारियो की बैठक लेकर सभी की जिम्मेदारी तय की है।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, एसटी आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, रामकृष्ण ओझा, मनोज डालमिया, कुसुमलता राजवाड़े, रमेश दनोदिया, इस्माइल खान, जफर हैदर, रामचन्द्र यादव, प्रदीप साहू, मुकेश अग्रवाल, उषा सिंह, राजू सिंह, विष्णु कसेरा, आकाश साहू, नरेन्द्र यादव, नवीन जायसवाल, बिहारी कुलदीप, संतोष पावले, संजय डोसी, विद्यासागर सिंह आयाम, शिवभजन मरावी, विमला सिंह, राजकुमार सिंह, नूर आलम, शांतनु सिंह, लिवनेश सिंह, शिवम साहू, कुंजल प्रजापति, हरि कुशवाहा, शिव सिंह, लोचन सिंह, संजय कुमार, जयसाय सिंह, यश दास, पीयूष कुशवाहा, विष्णु विश्वास, हेमेंद्र गुर्जर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: