राजेन्द्र ठाकुर/ बलरामपुर 

बलरामपुर मोबाइल फोन की बढ़ती लत आजकल बच्चों के जीवन के लिए कितना खतरनाक बनती जा रही है, इसका बेहद दिल दहला देने वाला घटना रामानुजगंज में देखने को मिला। एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी बड़ी बहन ने उसे मोबाइल देखने से मना कर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी थी।
घटना रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल के पीछे की बताई जा रही है मृतिका सुरभि 14 वर्ष अयोध्या सिंह की बेटी थी। सुरभि अपने भाई-बहनों के साथ रामानुज गंज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे सुरभि मोबाइल में व्यस्त थी। बड़ी बहन पूजा, जो बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा है, उसे पढ़ाई करने को कहा यह बात सुरभि को इतनी अरमान गुजरी कि उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
घंटों तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, ना ही अंदर से कोई आवाज आई। कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नज़ारा देखकर सभी स्तब्ध रह गए। सुरभि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
बताया गया कि सुरभि पढ़ाई में बेहद होनहार छात्रा थी और उसने आठवीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसकी असामयिक और चौंकाने वाली मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया है

Categorized in: