पानी ख़ाली कराने अफसरो से की चर्चा
स्वीपर कॉलोनी ,भैरव नगर ,खदान बस्ती ,परशुराम नगर ,प्रोफ़ेसर कॉलोनी और कुकरीपारा के घरों में पानी भरा

रायपुर । रायपुर दक्षिण के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल ने बारिश से जलमग्न हुई बस्तियों और कालोनियों का दौरा कर वहाँ के प्रभावितों से मुलाक़ात कर पानी ख़ाली कराने ज़ोन कमिश्नर से चर्चा कर व्यवस्था कराई …विकास के लिए तरसते रायपुर दक्षिण विधानसभा की यह तस्वीर दर्दनाक है …
कार्यालय प्रभारी ने उकताशय की जानकारी देते हुए बताया कि आज श्री अग्रवाल ने सिद्धार्थ चौक स्थित स्वीपर कॉलोनी का दौरा कर प्रभावितों से मुलाक़ात की ,स्वीपर कॉलोनी के प्रभावितों को महापौर श्री एजाज़ व्यापार ने BSUP का मकान तुरंत उपलब्ध कराया ….महामाया मंदिर वार्ड के कूक़रीपारा ,प्रोफ़ेसर कॉलोनी ,परशुराम नगर में अनेक स्थानो पर सड़क में पानी भरने से आवाजाही बंद हो गई ,घरों में पानी भर गया जिसे ख़ाली करवाने व्यवस्था की गई ….शहीद चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड के खदान बस्ती और भैरव नगर में घरों के अंदर पानी भर गया ,नाली नहीं होने के कारण पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है …श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार मंत्री रहने और क्षेत्र का सालों से प्रतिनिधित्व करने के बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं कराया गया जिसका परिणाम आज भी जनता भोग रही है ….
क्षेत्र के दौरे में सर्वश्री उमेश गुप्ता ,विकास पात्रे ,मनोज पाल ,सुरेस बाफना,सचिन शर्मा ,प्रवीण चंद्राकर ,राजू नायक ,सुषमा ध्रुव ,नरेन्द्र पाठक ,जयपाल भारती ,राकेश वर्मा ,राजेश विश्वकर्मा ,राकेश अग्रवाल एवं संगीता चंद्राकर भी साथ थे ….

Categorized in: