अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के झांसी में एक लाख रुपये में बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। जशपुर जिला के थाना आस्ता अंतर्गत की 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया है कि वह करीब ढाई साल से अंबिकापुर के ग्राम बिशुनपुर में कविता एक्का के यहां किराए के मकान में रहकर एक होटल में काम करती है। लगभग 6 माह पूर्व उसकी चचेरी बहन काम के लिए उसके पास आई थी। कुछ दिन होटल में उसके साथ काम करने के बाद वह सैनिक स्कूल के हॉस्टल अधीक्षक के यहां काम की। तीन माह पहले हॉस्टल अधीक्षक के यहां का काम छोड़कर लक्ष्मी होटल एवं रेस्टोरेंट बंडाबहरा अंबिकापुर में वेटर का काम कर रही थी और होटल मालिक द्वारा दिलाए गए किराए के कमरे में होटल के पास ही रहती थी। 5 जून को रात्रि 8 बजे परिचित उससे मिलकर आए थे। 19 जून को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया, जो उसकी बहन के बारे में बात कर रहे थे, इसके बाद वह अपने दोस्त को फोन दे दी थी। फोन करने वाले ने कहा कि उसकी बहन अच्छे से है, एक लाख रुपये देकर अपनी बहन को ले जाओ। इसके बाद वह लड़की से बात कराया तो वह बताई कि चठिरमा अंबिकापुर का काबिल नाम का आदमी उसे काम दिलाने के बहाने झांसी लाकर एक लाख रुपये में बेच दिया है। जब वह उनका पता पूछने लगी तो सामने वाले ने पैसे ऑनलाइन भेजने और जहां बोलोगे वहां छोड़ दूंगा, कहकर फोन काट दिया। दोबारा उक्त मोबाइल नंबर पर फोन करने और यह पूछने पर कि लड़की को उसके पास कौन लेकर आया था, तो वह वह बोला कि भाई सुरेन्द्र बताएगा, वही लाने वाले को जानता है। सुरेन्द्र का मोबाइल नंबर लेकर बात करने पर उसने कहा कि कोई काबिल नाम का व्यक्ति लड़की को लेकर आया था, और यहां शादी करने के लिए बेच दिया है, पता पूछने पर झांसी उत्तर प्रदेश बताया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Categorized in: