योग से मिलती है आंतरिक ऊर्जा, मुस्कान के साथ करें लक्ष्य की प्राप्ति-चिंतामणि महाराज
अंबिकापुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को राजमोहिनी देवी भवन, पार्टी हॉल में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्यÓ की थीम पर जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमंदिर सिंह टिन्नी, पार्षद आलोक दुबे, कलेक्टर विलास भोसकर, वनमंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, निगम आयुक्त डीएन कश्यप, एसडीएम फागेश सिन्हा, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक विमलेश उईके सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं, नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में योगाचार्य अजय तिवारी एवं कमलेश सोनी द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। योग सत्र में शिथिलीकरण अभ्यास, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ठासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, एवं शवासन का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, प्राणायाम, भ्रामरी तथा ध्यानासन का प्रशिक्षण देकर योग के मानसिक लाभों की जानकारी दी गई।
सांसद चिंतामणि महाराज ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ ही है जोड़ना। यह केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी जोड़ता है। उन्होंने कहा योग करने से विकार समाप्त होते हैं और तन-मन में आंतरिक ऊर्जा का संचार होता है। अपने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से योग को अपनाएं। आंतरिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए योग करें और मुस्कान के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग परंपरा को अपना कर गर्व से योग दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज के इस तेज और तनावपूर्ण जीवन में योग शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हमें सशक्त बनाता है, जीवन को संतुलित व स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, अनुशासित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। सांसद चिंतामणि महाराज ने योगाभ्यास प्रतिभागियों को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरित योग का संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंड में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास कर दैनिक जीवन में नियमित योग करने का संकल्प लिया।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने मनाया योग दिवस
केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय जयनगर में किया गया। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्य साफियाना खलको, व्याख्याता कृष्णा नायक, सुनीता सिंह, शिमला गुप्ता, उषा बेला, ज्योति शर्मा, तरन्नुम परवीन, लीना खाखा, आराधना कुशवाहा एवं जया साना तथा ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से व्याख्याता ज्योति शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग के महत्व को बताया और योग के विभिन्न आसान व योग क्रियाओं को सिखाया। योग विषय पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली में किशन तथा मेहंदी में अहेदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी ने किया।
मानव उत्थान सेवा समिति
सदगुरुदेव सतपालजी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम, दर्रीपारा में विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य कलेन्द्र प्रसाद जायसवाल सम्बद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा योगाभ्यास कराया गया। काफी संख्या में लोग योग सत्र का लाभ उठाए। वास्तव में योग एक जीवन पद्धति है, योग करने से मनुष्य का पूर्ण रूप से विकास होता है, उसकी चेतना जागृत होती है और स्वयं के प्रति तथा देश के प्रति सजग होता है। योग से सुप्त शक्तियां जागृत होती हंै और मनुष्य ऊर्जा से भर जाता है। मानव के सामान्य अवस्था में एक लाख ऊर्जा कंपाउंड से एक हजार करोड़ में परिवर्तित हो जाता है। मानव जीवन उत्साह एवं उत्सव में परिवर्तित हो जाता है। बुराई एवं रोग दूर होते हैं, इसलिए सभी से योग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
पीजी कॉलेज में मनाया गया योग दिवस
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में संस्था की प्राचार्य डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंजीत सिंह योग शिक्षक के द्वारा प्रार्थना, विभिन्न व शांतिपाठ कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल सिन्हा विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग. डॉ. जे.एन. पांडेय विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, डॉ. माधवेंद्र तिवारी विधि विभाग सहित अन्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में संस्था के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार के द्वारा किया गया।
सामुदायिक भवन लखनपुर में योग कार्यशाला
लखनपुर के सामुदायिक भवन में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल रहे। आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 11 वर्षों की सफल नेतृत्व यात्रा ‘संकल्प से सिद्धिÓ के उपलक्ष्य में हुआ। विधायक राजेश अग्रवाल जी ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और आग्रह किया कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग को अपनाएं। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने प्रेरित किया। उन्होंने विधायक निवास से नि:शुल्क पौधा लेने का आग्रह भी किया। योग प्रशिक्षण सतनारायण तिवारी ने दिया। संचालन नगर पंचायत एवं आयोजन मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, कार्यक्रम प्रभारी सौरभ अग्रवाल रहे। आभार प्रदर्शन पार्षद एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू ने किया। इस दौरान शिवराज सिंह, यतेंद्र पांडे, प्रदीप गुप्ता, राकेश साहू, सचिन अग्रवाल, अमित बारी, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, सचिन बारी, तेजस एवं गर्ल्स स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक, विद्यार्थी व आमजन काफी संख्या में उपस्थित रहे ।
सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में 5 दिवसीय योग कार्यक्रम संपन्न
सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के पूर्व से आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयो रानी रजक के नेतृत्व में समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एस.एन पाण्डेय जिला समन्वयक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, ममोल कोचेट्टा, सुषमा विश्वास, स्वीटी अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की उपस्थित रहे। अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार विभिन्न प्रकार के योगासन, पद्मासन सहित अन्य योग विधाओं में शामिल हुए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग केवल शारीरिक क्रियाएं नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है। स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास की महत्ता को समझाया। पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण अजय तिवारी शिक्षक आर्ट एवं लिविंग अंबिकापुर ने दिया। उन्होंने प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम कराए और जीवन में योग के महत्व से परिचित कराया। समापन समारोह में सभी ने अपने अनुभवों को साझा किया। मुख्य अतिथि ने योग की निरंतरता पर ज़ोर दिया और कहा कि योग का एक दिन नहीं, बल्कि सतत अभ्यास करें। प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। योगाचार्य द्वारा खान-पान और जीवनशैली पर उपयोगी सुझाव दिए गए। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक मिथलेश कुमार गुर्जर, उर्मिला यादव, सविता यादव, सीमा बंजारे, पूजा रानी, ज्योत्सना राजभर, अर्चना सोनवानी, गोल्डन सिंह, नितेश कुमार यादव, सुन्दर राम एवं बीएड केप्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही।
सरस्वती महाविद्यालय में प्राचार्य ने करो योग-रहो निरोग का दिया संदेश
सरस्वती महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी एवं एनएसएस वालेंटियर्स एक साथ योगासन करके सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का अपील किए। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋषि सिंह ने कहा योग न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। आज की युवा पीढ़ी भाग-दौड़ के जीवन में योग को भूलकर कम उम्र में कई बीमारी से संक्रमित हो रही है, वे दैनिक दिनचर्या में प्रात: 30 मिनट योग करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हंै। उन्होंने कहा योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक अद्भुत कला है। यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में लाने का माध्यम है। योग से प्रकृति और स्वास्थ्य दोनों आपस में जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। योग गुरु कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने योग कराया। इस दौरान प्राध्यापक प्रवीण शर्मा, किशन कुमार सारथी, सुरेश कुमार यादव, गोविन्द यादव, हीरालाल राजवाड़े, पालेश्वर राम, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में आशीष यादव, रॉबिन चौहान, अनिमेष, गजेंद्र राजवाड़े, बृजदेव, नितिन उमा, विनेश्वर, रविकांत, दीपमाला सहित छात्र-छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित थे।
योग दिवस पर नियमित योग, एकता एवं नशामुक्ति का लिया संकल्प
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने योगाभ्यास कराया और नियमित योगाभ्यास के लिए संकल्प दिलाया। प्राचार्य निशा तिवारी के मार्गदर्शन में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के थीम पर शासकीय उच्चतर व पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त स्टाफ प्रोटोकॉल अनुरूप योगाभ्यास किए। प्रात: प्रार्थना के साथ योगाभ्यास प्रारंभ हुआ। योग शिक्षक अजय कुमार चतुर्वेदी ने योगासन अंतर्गत खड़े होकर किए जाने वाले, बैठकर किए जाने वाले सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। कपालभाति, नाड़ी शोधन के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम, शीतलीकरण प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक अजय चतुर्वेदी ने प्रतिदिन निमित्त योग करने, देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं नशा मुक्ति के लिए सभी को संकल्प दिलाया। योग शिक्षक ने योगाभ्यास के लिए सावधानियां, और प्रारंभ करने के पहले सामान्य दिशा-निर्देश दिए। प्राचार्य निशा तिवारी ने नियमित योग करने का आव्हान करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। योगाभ्यास में प्रधान पाठक इन्द्रबली कुशवाहा, मनीषा एक्का, इंदिरावती लकड़ा, सुनीता नेताम, शशि पटवा, जे. कुजूर, ए. कुजूर, विजय भारती, अविनाश तिवारी, अन्नपूर्णा कुल्हाड़ी, सुमित्रा मेहता, सुशीला सिन्हा, सरिता वर्मा सहित स्टाफ उपस्थित थे।
विवि इंजीनियरिंग कॉलेज में अवन्तिका ने कराया योगाभ्यास
विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज में अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अवन्तिका गजोरिया शासकीय योग शिक्षक थे। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वी.के. द्विवेदी ने योग से फायदे के बारे में बताया। संस्था के प्राचार्य डॉ. आर.एन. खरे ने 11वें अतंरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और कोरोनाकाल में योग को वरदान बताते हुए कहा कि योग से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। विशिष्ट अतिथि पुष्यमित्र मलतियार, पी.एल.वी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय ने बताया योग से हमारा दिमाग और मन शांत रहता है। मुख्य वक्ता अवन्तिका गजोरिया ने सभी को योगाभ्यास कराया। विजय गजोरिया योग प्रशिक्षक आयुष्मान आरोग्य मंदिर कल्याणपुर ने आहार, विचार एवं दिनचर्या से शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी महीधर दुबे सहायक प्राध्यापक ने दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनाया विश्व योग दिवस
जरही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरजपुर के निर्देशन और जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान तालुका विधिक सेवा समिति प्रतापपुर के मार्गदर्शन में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी सतीश कुमार खाखा की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पैरा लीगल वॉलेंटियर विकास कुमार प्रजापति ने योग की विभिन्न विधियों के माध्यम से योगाभ्यास कराया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति योग करके अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकता है और वह हमेशा निरोगी रह सकता है। इस दौरान योग दिवस को सभी को शुभकामनाएं दी गई।

Categorized in: