अंबिकापुर। शहर के एक दंत चिकित्सालय में इलाज के दौरान मरीजों को दर्द निरोधक गोली के नाम पर ऐसी दवा का अत्यधिक खुराक दिया जा रहा है, जिसका लगातार प्रयोग करने से एक माह में ही मरीजों के किडनी फेल होने का खतरा बन रहा है। दांत का उपचार कराने के लिए यहां जाने वाले मरीज किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। दंत रोगियों की किडनी की बीमारी से मौत होने जैसी बातें भी सामने आ रही हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं मिशन चौक स्थित श्योर स्माइल दंत चिकित्सालय की। यहां के डॉक्टर द्वारा दांत की बीमारी से पीड़ित मरीजों को उपचार के दौरान कीटो नमक दर्द निवारक दवा का प्रयोग करने का सलाह दिया जाता है, इसका उपयोग करने से कई मरीजों में किडनी की समस्या उत्पन्न हुई और कुछ ही समय में किडनी फेल हो जाने जैसी स्थिति बन रही है। इतना ही नहीं इस चिकित्सालय में दंत रोगियों को उपचार के दौरान दवाइयों के बारे में भ्रामक और आधी-अधूरी जानकारी देने जैसी बातें भी सामने आ रही है, जिससे मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। मरीज जब दांत में दर्द और चेहरे में सूजन से परेशान हो जाता है तब श्योर स्माइल के संचालक डॉ. एके दुबे के द्वारा दर्द निरोधक दवा कीटो का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके उपयोग से मरीजों का कुछ ही दिनों में किडनी फेल होने लगता है और दांत दर्द के मरीज डायलिसिस कराने के लिए मजबूर हो जाते हैं। धीरे-धीरे मरीजों की स्थिति बिगड़ जाती है और उन्हें जान से हाथ धोना पड़ता है। श्योर स्माइल के डॉ. एके दुबे अपने निजी लाभ के लिए लापरवाहीपूर्वक दवा का अत्यधिक प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं, जिससे मरीजों की जिंदगी बर्बाद हो रही है और उसे सारी उम्र किडनी की बीमारी से जूझना पड़ रहा है। मरीज के परिजनों को आर्थिक क्षति का अलग सामना करना पड़ता है।

Categorized in: