सुकमा में कांग्रेस कार्यालय को ईडी के द्वारा अटैच करने के विरोध में पुतला दहन
अंबिकापुर। भाजपा सरकार के इशारे पर सुकमा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय को ईडी के द्वारा अटैच करने की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में शनिवार को घड़ी चौक पर भाजपा सरकार एवं प्रवर्तन निदेशालय का पुतला दहन किया। कथित शराब घोटाले के आरोप में ईडी ने पूर्व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति के साथ सुकमा के जिला कांग्रेस कार्यालय को भी अटैच कर दिया है, जबकि सुकमा का जिला कांग्रेस कार्यालय अन्य जिला कांग्रेस कार्यालय की तरह कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की कमाई से बना है।
ईडी की इस कार्रवाई से आक्रोशित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ईडी के माध्यम से बीजेपी छत्तीसगढ़ में बदले की कारवाई कर रही है। भाजपा ईडी के माध्यम से दुर्भावनावश कांग्रेस कार्यालय को अटैच कर सकती है लेकिन कांग्रेस को नहीं। ईडी द्वारा सुकमा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय को अटैच करने की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आक्रोशित हो गए। घड़ी चौक में पुतला जलाने के लिए जाते समय कार्यकर्ताओं ने भाजपा और ईडी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के अवैध वसूली के प्राप्त चंदे से देशभर में फाइव स्टार कार्यालय बनाने वाली भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चंदे से बने कार्यालय को कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश्य से अटैच करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी को हथियार बनाकर कांग्रेस का दमन कर रहे हैं, जल्द ही ईडी नरेंद्र मोदी के लिए भस्मासुर साबित होगी। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अंबिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, सत्येंद्र तिवारी, इरफान सिद्दीकी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, पपिन्दर सिंह, शफीक खान, बिजेंद्र गुप्ता, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, अशफाक अली, जमील खान, कलीम अंसारी, निखिल विश्वकर्मा, विवेक सिंह, दीपक मिश्रा, प्रभात रंजन सिन्हा, निकी खान, सोहन जायसवाल, दिलीप धर, प्रमोद चौधरी, शिवप्रसाद अग्रहरि, सुदामा कुर्रे, काजू खान, परवेज आलम, शमा परवीन, गीता रजक, शकीला सिद्दीकी, उर्मिला विश्वास, प्रीति सिंह, मंजू सिंह, साधना कश्यप, अनीता सिन्हा, अंकित जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: