बलंगी विवेक पांडे- बलरामपुर जिले के बलंगी थाना अंतर्गत ग्राम बेबदी में थाना प्रभारी के निर्देशन में सुखलाल यादव के घर में छठी ‌मानाने की सूचना पर जा कर समझाईस दिया गया। यह भी कहा कि मास्क पहने व ‌एक दूसरे के बीच दूरी बनाये रखे स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। घर के अलावा किसी को न बुलाए।लाक डाउन नियमों का पालन करने की भी समझाइश दी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी आप लोग किसी भी प्रकार का समारोह न करे शादी विवाह मंगनी को अभी रोक दे। आप सभी साशन के नियमो का पालन करते हुए इस महामारी से निजात पा सकते हैं।यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होती है तो डॉक्टर को दिखाए और घबराए नही,राशन व खाने की सामग्री की परेशानी से कोई जूझ रहा हो तो सूचना ग्राम पंचयात को दे सकते हैं शराब आदि का सेवन न करे क्योकि नशे से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है सभी को कानून का पालन की बात भी कही।

Categorized in: